Top News

अखिलेश दाहिया बने कुठला थाना प्रभारी साथ ही अभिषेक चौबे को विजयराघवगढ़ थाने का नया प्रभारी बनाया है।


कटनी पुलिस में बड़ा फेरबदल, अखिलेश दाहिया बने कुठला थाना प्रभारी साथ ही ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को विजयराघवगढ़ थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। 

महिमा रघुवंशी को मिली ढीमरखेड़ा की कमान, अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले
कटनी। जिला पुलिस महकमे में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल रविवार देर शाम सामने आया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी आदेश में कई थाना प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, वहीं एक ही स्थान पर पांच वर्ष से अधिक समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
सबसे चर्चित नियुक्ति कुठला थाना प्रभारी की रही। पिछले कई दिनों से इस पद को लेकर पुलिस और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी था। तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश दाहिया को कुठला थाने की कमान सौंपी है।
आदेश के अनुसार, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को विजयराघवगढ़ थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं रिक्त हुए ढीमरखेड़ा थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी को सौंपी गई है। विजयराघवगढ़ के तत्कालीन थाना प्रभारी रितेश शर्मा को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पांच वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com