Top News

मझगवां फाटक में हुआ भीषण एक्सीडेंट





मझगवां फाटक के आगे हुआ भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे
कटनी–कटनी जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां मझगवां फाटक के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कर में सवार सभी आपस में दोस्त थे जो बांधवगढ़ जा रहे थे हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, मझगवां फाटक पार करने के कुछ ही देर बाद तेज गति से चल रही कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। जिससे चालक संतुलन नहीं बना सका। हादसे के दौरान कार में सवार पांचों युवक अंदर ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया घायलों की पहचान अभिषेक ,संभव ,चेतन ,रत्नेश ,आदित्य,वेद नाम के है डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की इलाज जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com