सच की ख़बर 24
कटनी। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात महिला एक इमारत की छत पर पहुंच गई और देखते ही देखते नीचे छलांग लगा दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
छत पर महिला को देख जमा हुई भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की नजर भवन की छत पर खड़ी महिला पर पड़ी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने महिला को नीचे नहीं कूदने के लिए आवाज लगाई। कुछ लोग उसे बचाने के लिए इमारत की ओर भी दौड़े, लेकिन उनके ऊपर पहुंचने से पहले ही महिला ने छत से छलांग लगा दी। महिला की पहचान इंद्रा ज्योति कॉलोनी (माधवनगर) निवासी 45 वर्षीय दुर्गा वंशकार /पति संतोष वंशकार के रूप में हुई है।
ऊंचाई से गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही अचेत हो गई। अस्पताल स्टाफ और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। फिलहाल महिला की हालत बेहद स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।महिला की सास मालती बाई वंशकार के अनुसार, दुर्गा अपने पति के साथ पुणे जाने की जिद कर रही थी। लेकिन बच्चों की तबीयत खराब होने के कारण पति फिलहाल उसे साथ ले जाने में असमर्थ था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से निकली और अस्पताल की नई बिल्डिंग पर चढ़ गई। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला अस्पताल परिसर में कब पहुंची और किन परिस्थितियों में भवन की छत तक गई।

إرسال تعليق