सच की ख़बर 24
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापामार कार्यवाही, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के कुशल मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) सुश्री शिवा पाठक एवं निरीक्षक वर्षा सोनकर, थाना प्रभारी महिला थाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 को जिला कटनी में दो स्पा सेंटरों, नेचुरल थाई स्पा सेंटर और आवा स्पा सेंटर, पर छापामार कार्यवाही की गई।
*कार्यवाही की विधि*
कार्यवाही के प्रारंभ में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दो डमी ग्राहकों को दोनों स्पा सेंटरों में भेजा गया। उन्हें पूर्व से अंकित नोट दिए गए थे। इसके पश्चात स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई, जिसमें ये नोट जप्त किए गए।
*कार्यवाही में प्राप्त तथ्य*
- दोनों स्पा सेंटरों से कुल 17 युवक-युवतियाँ (10 युवतियाँ एवं 07 युवक) आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। नेचुरल थाई स्पा सेंटर से 5 युवक व 5 युवतियाँ तथा आवा स्पा सेंटर से 1 युवक व 5 युवतियाँ व एक कर्मचारी मिले ।
- अभिरक्षा में ली गई महिलाओं में उत्तर-पूर्वी राज्यों, हरियाणा, बंगाल, आगरा और मुंबई जैसे जिले के बाहर के स्थानों की महिलाएँ भी शामिल हैं। कुछ बालिकाओं की आयु 18 वर्ष से कम पाई गई है।
- स्पा सेंटरों से कंडोम, वियाग्रा की गोलियाँ, शराब की बोतलें, नगद ₹4,500/- तथा डमी ग्राहकों को दिए गए पूर्व-अंकित नोट जप्त किए गए।
कार्यवाही के पश्चात महिला थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं:
1. अपराध क्रमांक 61/26, धारा 143(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3, 4, 5, 6, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 नेचुरल थाई स्पा सेंटर में की गई कार्यवाही के आधार पर दर्ज हुआ है। इसमें कुल 7 आरोपी है
2. अपराध क्रमांक 62/26, धारा 3, 4, 5, 6, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 आवा स्पा सेंटर में की गई कार्यवाही के आधार पर दर्ज हुआ है। इसमें निम्न आरोपी है:
*आगामी विधिक प्रक्रिया*
अभिरक्षा में ली गई बालिकाओं के विस्तृत कथन लेकर यह पता लगाया जाएगा कि उनसे किसके द्वारा संपर्क किया गया तथा वे इस कार्य में किस प्रकार संलग्न हुईं। इस संपूर्ण कड़ी की जाँच कर तस्करी एवं देह व्यापार में लिप्त व्यक्तियों तक पहुँचने का प्रयास किया जाएगा। बाहरी राज्यों से आई महिलाओं की भर्ती और परिवहन के स्रोत की भी जाँच की जाएगी। नाबालिग बालिकाओं के संबंध में विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
*संपूर्ण कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका* - उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के साथ महिला थाने की टीम उप निरीक्षक मानसिंह मार्को , उप निरीक्षक पुष्पेंद्र दहिया ,सुनील वर्मा , प्रमोद गौतम प्रधान ,आरक्षक सुनीता सिंह ,रोशनी सिंह ,पूनम परते , आरती तिवारी, अजाक थाने से महिला आरक्षक एकता कारोलिया, सौम्या मिश्रा व पूजा की रही

إرسال تعليق