Top News

कल शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट में होगी 7 एल्डरमैनो की शपथ


सच की ख़बर 24

नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कल, कलेक्ट्रेट सभागार में लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ
कटनी। नगरपालिक निगम कटनी में शासन द्वारा मनोनीत किए गए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) का शपथ ग्रहण समारोह कल, 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 04:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार कटनी में आयोजित होगा।  
कलेक्टर कार्यालय कटनी द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/1323594/स्था0/डीयूडीए/2026, दिनांक 22.09.2026) के अनुसार, मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 (ख) (1) के प्रावधानों के तहत नामांकित पार्षदों का यह शपथ ग्रहण समारोह आहूत किया गया है।  

*राजपत्र में 8 एल्डरमैन हुए थे मनोनीत*
म.प्र. राजपत्र भाग-2 नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय (वल्लभ भवन, भोपाल) की अधिसूचना (दिनांक 21 अगस्त 2026) के द्वारा नगर निगम कटनी में 08 सदस्यों का मनोनयन किया गया था। इसमें आशुतोष शुक्ला, अभिषेक शर्मा, अम्बरीष वर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, नरेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, शोभा कुरील एवं वेंकटेश मिश्रा शामिल थे।  जिसमें आशुतोष शुक्ला का दुःखद निधन हो जाने से अब 7 एल्डरमैन शपथ लेंगे।

कल शपथ लेने वाले एल्डरमैन:

कल आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 7 एल्डरमैन (मनोनीत सदस्य)—  अम्बरीष वर्मा, नरेश अग्रवाल, वेंकटेश मिश्रा, अनुराग त्रिसोलिया, प्रमोद तिवारी, अभिषेक शर्मा, श्रीमती शोभा कुरील पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित सदस्यों को नियत समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया है। 

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com