Top News

नगर के विकास के लिए 7 एल्डरमैनो ने ली शपथ



सच की ख़बर 24


7 नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, ADM नीलांबर मिश्रा ने दिलाई शपथ

कटनी। नगरपालिक निगम कटनी में शासन द्वारा मनोनीत किए गए एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) का शपथ ग्रहण समारोह आज, 24 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार कटनी में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। एडीएम (अपर कलेक्टर) नीलांबर मिश्रा ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  
मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 (ख) (1) के तहत आयोजित इस समारोह में शासन द्वारा नामांकित सदस्यों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।  

*इन एल्डरमैन ने ली शपथ*
नगरीय विकास एवं आवास विभाग, भोपाल द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के तहत मनोनीत सदस्यों में से आज 7 एल्डरमैन—अभिषेक शर्मा, अम्बरीष वर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, नरेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, शोभा कुरील तथा वेंकटेश मिश्रा ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण में विधायक संदीप जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,महापौर प्रीति सूरी, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, राम रतन पायल, शशांक श्रीवास्तव सहित भाजपाजन, अन्य मौजूद रहे।उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पत्रकार जनों ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com