Top News

आज दुबे कॉलोनी में मनाया गया राहगीर डे


नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आज  रविवार को दुबे कॉलोनी मोड़ से दुर्गा चौक तक "राहगीरी डे" का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता रही सुबह निगम परिवार के सभी सदस्य एवं शहर के नागरिक ऊर्जा और उत्साह से भर गए । 

सभी के साथ कैरम,रस्सी खींच,योग, दौड़, साइकिलिंग और ज़ुम्बा डांस में भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया। 

आपका स्वास्थ्य ही शहर की असली पूंजी है। राहगीरी डे सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि एक सोच है। आप सभी रोज़ 30 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकालें और अपने घर-आँगन के साथ-साथ शहर को भी स्वच्छ रखें। हम सब मिलकर कटनी को प्रदेश का सबसे स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाएंगे।"

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नगर निगम कमिश्नर सुश्री तपस्या परिहार नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी नगर निगम पार्षद अधिकारी कर्मचारी आम जन




परिवार के सभी सदस्यों एवं शहर के नागरिकों ने एक स्वर में *स्वच्छता की शपथ* ली और "गंदगी को दूर भगाना है, कटनी को स्वच्छ बनाना है" के नारे लगाए। 

खेल गतिविधियों में *प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधा* भेंट कर सम्मानित किया गया। यह पहल "एक विजेता, एक पौधा, हरा-भरा कटनी" की सोच को दर्शाती है। 


Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com