Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : 80 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार


लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : 80 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

दमोह। सागर लोकायुक्त पुलिस ने दमोह में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार रात दमोह-जबलपुर आम रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने की गई।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक नवेंद्र कुमार आठया (36), प्राथमिक शिक्षक विज्ञान, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा, निवासी ग्राम करैया जोशी तहसील हटा ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि निलंबन अवधि से बहाली कराने तथा विभागीय जांच समाप्त कराने के बदले शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित योजना के तहत आवेदक को रिश्वत की राशि लेकर भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने रकम प्राप्त की, पहले से तैनात लोकायुक्त दल ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
*गिरफ्तार आरोपी*
कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार साहू (40) शिक्षक, माध्यमिक शाला भूरी, मनोज कुमार श्रीवास्तव (58) सहायक ग्रेड-2, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा नीरज कुमार सोनी (45) सहायक ग्रेड-3, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दमोह शामिल हैं।
लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*ट्रैप टीम*
कार्रवाई में निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं निरीक्षक रंजीत सिंह ट्रैपकर्ता रहे तथा लोकायुक्त सागर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com