नगर निगम आयुक्त ने देर शाम को गोल बाजार का लिया जायजा, अतिक्रमण पर सख्ती, दुकानदारों को दी समझाइश
कटनी। नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने आज शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र गोल बाजार का औचक निरीक्षण किया। पैदल भ्रमण के दौरान आयुक्त ने सफाई व्यवस्था और सुगम यातायात को लेकर कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डस्टबिन अनिवार्य- आयुक्त ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि प्रत्येक दुकान में डस्टबिन होना अनिवार्य है। बहुत दुकानदार के पास डस्टबिन नहीं थी गंदगी पाए जाने पर "यह नहीं चलेगा" कहते हुए उन्होंने साफ-सफाई के प्रति जीरो टॉलरेंस की बात कही।
हटेगा अतिक्रमण:-
साड़ी गली और सुभाष चौक चौराहे पर सड़क घेरे हुए सामान को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। कुछ स्थानों पर सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों पर सामग्री जब्ती और जुर्माने की कार्यवाही भी की गई।
साड़ी गली और सुभाष चौक चौराहे पर सड़क घेरे हुए सामान को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए गए। कुछ स्थानों पर सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वालों पर सामग्री जब्ती और जुर्माने की कार्यवाही भी की गई।
* *नालियों का कायाकल्प*: नालियों के ऊपर रखी पट्टियों को तुड़वाकर उन्हें गहरा करने और व्यवस्थित तरीके से ढंकने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलभराव की समस्या न हो।
* *कचरा प्रबंधन:* व्यापारियों की सुविधा के लिए अब रोजाना शाम को गोल बाजार क्षेत्र में विशेष कचरा संग्रहण वाहन भेजा जाएगा, जो दुकानों का कचरा एकत्रित करेगा।
*व्यवसायियों से संवाद*
भ्रमण के दौरान आयुक्त ने स्थानीय दुकानदारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही व्यवसाय करने की हिदायत दी ताकि ग्राहकों और राहगीरों को आवागमन में असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान निगम के अन्य अधिकारी और स्वच्छता अमला भी मौजूद रहा। आयुक्त की इस सक्रियता से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।


Post a Comment