डाकघर आधार एनरोलमेंट और अपडेशन सेवा केन्द्र
जबलपुर संभाग के अंतर्गत कटनी के डाकघरों के आधार केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेशन, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक अपडेट कराने हेतु दिनांक 08.05.2026 एवं 09.05.2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए दिनांक 06.05.2026 एवं 07.05.2026 को टोकन वितरण किया जाएगा। दिनांक 08.05.2026 एवं 09.05.2026 को विशेष अभियान के तहत सभी आधार सेंटर प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक कार्य करेंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में संचालित आधार सेंटर प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक कार्य करेंगे। अतः आप अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र में जाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
जबलपुर संभाग के अंतर्गत 2 प्रधान डाकघर एवं 36 उपडाकघरों में आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान का संचालन किया जा रहा है। कटनी जिले में अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – दूरभाष: 0761-2678121 ।
📍 कटनी जिले के आधार केन्द्र:
कटनी जिले में स्थित आधार सेवा केन्द्रों में बाकल डाकघर , बरही डाकघर ,कटनी सीमेंट फैक्ट्री डाकघर कटनी प्रधान डाकघर , कटनी HO2, कटनी माधव नगर डाकघर , कैमोर डाकघर , निवार डाकघर , रीठी डाकघर सरोली मझगवां डाकघर ,सिहोरा एमडीजी (SIHORA MDG), स्लीमनाबाद डाकघर ,उमरियापान डाकघर तथा विजयराघवगढ़ डाकघर शामिल हैं।


Post a Comment