रीवा सड़क हादसे में आर्यिका द्वय के समाधिमरण पर जैन समाज शोकाकुल
बड़े मंदिर में विनयांजलि सभा आयोजित, मौन जुलूस निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
कटनी। रीवा में गत दिवस परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या वंदनीय आर्यिका श्री श्रुतमति माता जी एवं वंदनीय आर्यिका श्री उपशमति जी के सड़क हादसे में असमय समाधिमरण होने से सम्पूर्ण जैन समाज में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद घटना के विरोध एवं श्रद्धांजलि स्वरूप कटनी में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर जी में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम परम पूज्य 105 गुरूमति माता जी, प.पू. 105 दृढ़मति माता जी एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। सभा में समाजसेवी एवं पंचायत अध्यक्ष संजय जैन, तीर्थक्षेत्र कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, पूर्व एसडीएम विनय जैन तथा कैलाशचंद सोगानी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आर्यिका द्वय के तप, त्याग एवं धर्म साधना को स्मरण किया।
रीवा में हुई दो माता जी के घटना पर कटनी जैन समाज के समस्त प्रतिष्ठान दिनांक 25 मई दिन सोमवार को संपूर्ण रूप से बंद रहेंगे एवं शाम को 6:30 बजे जैन कीर्ति स्तंभ से एक मौन जुलूस निकाला जाएगा आप सभी से निवेदन है जुलूस में शामिल होकर ज्ञापन सौंपेंगे एवं अपने प्रतिष्ठान बंद करने में सहयोग प्रदान करें तभी माताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी l*
*नोट - सभी पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र में एवं महिला केसरिया साड़ी में जुलूस में शामिल होंगी l*
*निवेदक - समस्त जैन समाज कटनी

Post a Comment