🌱🌿 श्री गहोई वैश्य उन्नति संस्था का वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌿🌱
पेड़ हैं तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीवन है। 🌳💚
श्री गहोई वैश्य उन्नति संस्था द्वारा आज 7 सितंबर, दिन सोमवार को संचालक श्री सौरभ रेणु चौदहा जी के श्री राम इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हम सभी ने मिलकर वाटर पॉम, नींबू, आम, जामुन एवं शमी के पौधे लगाए। सभी सदस्यों ने अपने हाथों से पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।
वृक्षारोपण करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि पेड़ हमें स्वच्छ वायु, छाया, फल, वर्षा एवं पर्यावरण का संतुलन प्रदान करते हैं। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और हरियाली की अनमोल सौगात बन सकता है। 🌱
इस सुंदर एवं पर्यावरण के कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष दीपा बरसैंया, सचिव आशु सुहाने, कोषाध्यक्ष अन्नू सरावगी, आय-व्यय मंत्री मधु तपा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना बिसवारी, प्रचार मंत्री अपर्णा बिलैया, संगठन मंत्री रेखा सरावगी सहित सुप्रिया बिलैया, प्रीति डेंगरे, रानी सुहाने, श्वेता नगरिया, लीना कस्तवार एवं राधा टीपा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
एकादशी के पावन अवसर पर आज के कार्यक्रम में आशु सुहाने और दीपा बरसैयाँ के तरफ से फलाहार की व्यवस्था रही
आइए, हम सभी संकल्प लें कि केवल पौधे लगाए ही नहीं, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल भी करें। क्योंकि—
🌳 एक वृक्ष, अनेक जीवन।
🌿 वृक्ष बचेंगे तो पर्यावरण बचेगा।
💚 पर्यावरण बचेगा तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।
“पेड़ है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीवन है।” 🌱🌳

Post a Comment