कटनी के दुबे कलोनी स्थित तुलसी गार्डन के पास रहने वाले मानता यादव और श्वेता यादव का बेटा अक्षत यादव दिल्ली में रहकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। जहां वो सत्य निकेतन बिल्डिंग में रह रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सत्य निकेतन स्थित 40 साल पुरानी इमारत ढहने के दौरान अक्षत भी हादसे की चपेट में आ गया था। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
मलबे से निकाले गए शवों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे से निकाले गए शवों की शिनाख्त के दौरान अक्षत की पहचान की पुष्टि हुई। अक्षत यादव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही दुबे कॉलोनी स्थित उसके निवास पर लोगों की स्वजन और पड़ोसी जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य के सपने बुन रहे अक्षत की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्वजन शव को गृह नगर कटनी लाने के लिए दिल्ली पहुँच गए हैं।

Post a Comment