Top News

शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप द्वारा विद्यालय में बच्चों को बाटे गए छाते




कटनी (सच की खबर 24) शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप द्वारा शासकीय यशोदा बाई माध्यमिक शाला हीरा गंज में छाता वितरण कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । छाता वितरण कार्यक्रम में कृतज्ञता और सेवा का भाव दिखा नर सेवा ही नारायण सेवा है।इस मूल मंत्र को सार्थक करते हुए आज हम सभी के द्वारा आयोजित छाता वितरण कार्यक्रम में सभी बच्चों को छाता वितरित किए गए । इस पुनीत कार्य का उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद भाई-बहनों और स्कूली बच्चों की मदद करना था, जो चिलचिलाती धूप और मूसलाधार बारिश में भी अपने कर्तव्यों और शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलने को मजबूर होते हैं।

शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप संयोजिका शालिनी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था समय समय पर समाज सेवा के कार्यों में ग्रुप की सदस्यों के सहयोग से कार्य करती रहती है इसी तारतम्य में आज शासकीय यशोदा बाई माध्यमिक विद्यालय में में बच्चों को छाता वितरित किए गए यह कार्य किसी भी बड़े और नेक कार्य की नींव निस्वार्थ सहयोग पर टिकी होती है। इस कार्यक्रम की परिकल्पना को धरातल पर उतारना अकेले संभव नहीं था। अपने सभी आदरणीय सहयोगियों, बहनों और मार्गदर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।आपके द्वारा दिया गया सहयोग केवल एक वस्तु (छाते) का दान नहीं था, बल्कि यह समाज के प्रति आपकी संवेदनशीलता, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक था। 


आपके इस योगदान ने न जाने कितने चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है और कितने ही बच्चों को बिना किसी बाधा के स्कूल जाने का हौसला दिया है। जब हमने उन बच्चों के हाथों में छाते सौंपे, तो उनके चेहरों में जो खुशी थीं उसकी कल्पना भी की नहीं जा सकती। इस पुनीत कार्य में विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग रहा स्कूल परिवार से प्रधानाध्यापक मंगलदीन पटेल, श्रीमती मंजू सोनी, श्रीमती किरण अग्रवाल, मोहनी रैकवार,रीना जयसवाल,राजेश्वरी सिंह ठाकुर, रामसखी, बबीता का सराहनीय सहयोग रहा।

इस पुनीत सेवा कार्य में शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप की आरती शिवहरे, अर्चना पुरवार, शिल्पी खंडेलवाल,पूनम बसरानी, सुनीता स्वर्णकार,अलका अग्रवाल,रीता शर्मा, संध्या गर्ग, सुषमा गोस्वामी,पूजा तनबानी,शशि सोनी,मीना सुहाने विशेष सहयोगी लता सोनी,रूची गुप्ता,के प्रति ग्रुप संयोजिका शालिनी सोनी ने आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com