🌿🌱 श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था का अनूठा वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌱🌿
राधे-राधे 🙏
श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था द्वारा आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम एक नए, सुंदर और आध्यात्मिक रूप में अध्यक्ष अन्नू सरावगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सचिव जयंती ख॑ताल ने, कोषाध्यक्ष अनीता कनकने ने अपनी पूरी सहभागिता दिखाई । पूरे तुलसी के पौधे अनिता कनकने ने तैयार करवाए ।इस वर्ष संस्था की सभी सदस्यों ने मिलकर तुलसी दान के माध्यम से वृक्षारोपण किया। यह पावन कार्यक्रम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में सभी सदस्यों के सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत हम सभी ने मंदिर परिसर में श्री हनुमान जी महाराज के समक्ष सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करके की। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को तुलसी के पौधे एवं गमले भेंट किए और बहुत ही शांत, सहज एवं सुंदर वातावरण में इस अनूठे वृक्षारोपण कार्यक्रम को पूर्ण किया। 🌿🙏
तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति का प्रतीक है। सनातन परंपरा में तुलसी को अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना गया है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसका उपयोग पारंपरिक रूप से स्वास्थ्य और घरेलू उपचारों में भी किया जाता रहा है। तुलसी का पौधा घर के वातावरण को हराभरा और सकारात्मक बनाने में भी अपना सुंदर योगदान देता है।
🌳 प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है और वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें स्वच्छ वायु, छाया, फल-फूल और प्रकृति का संतुलन प्रदान करते हैं। इसलिए केवल वृक्षारोपण करना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
आज का यह तुलसी दान कार्यक्रम केवल एक पौधा लगाने की पहल नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, संस्कृति और सेवा का सुंदर संगम रहा। संस्था की सभी सदस्यों ने समय पर उपस्थित होकर जिस उत्साह और एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की, वह निश्चित रूप से सराहनीय है।
कार्यक्रम में संस्था से श्रीमती रेखा बिलैया, सुमन कटहल, अंजु मसुरहा, सुमन बरसैंया, मोहिनी चौदह, प्रभा कनकने, राशी बरसैंया, नेहा कुदरहा, सुचिता कुदरहा, नैनसी कनकने, बबीता छिरौलिया, रश्मि किरण कुदरहा, ज्योति सरावगी, मीना कनकने, विनीता बरसैंया, रुचि चौदह, अपर्णा बिलैया, संध्या चौदह, कांची खरद,रेखा सरावगी, ममता सरावगी, गीता बरसैंया, शोभा चौदह, माया चौदह, मधु तपा, मधु सेठ,सीमू गंधी, अंजली सरावगी, सरिता तीतविरासी जी की विशेष उपस्थिति रही 🙏🏻🙏🏻
🌿 आइए, हम सभी संकल्प लें—
एक पौधा लगाएँ, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली से भरा सुंदर भविष्य बनाएँ। 🌿
श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था की सभी सम्मानित सदस्यों को इस सफल एवं सार्थक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। 🙏🌱
प्रचार मंत्री - अंजू मसुरहा

Post a Comment