Top News

गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर के प्रतिमा पंडाल पर चला विशेष सफाई अभियान


सच की ख़बर 24

*गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर के प्रतिमा पंडाल पर चला विशेष सफाई अभियान*

*हरितालिका तीज पर्व पश्चात महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर की गई विशेष सफाई*

कटनी। गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव समितियों की सुविधा तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न प्रतिमा पंडाल स्थलों एवं उनके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंडालों के आसपास जमा कचरे एवं गंदगी की सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।

वहीं हरितालिका तीज पर्व पर रात्रि पूजन के पश्चात प्रातः से फुलहरा एवं पूजन सामग्री विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए निगम के स्वच्छता अमले द्वारा संबंधित विसर्जन घाटों तथा वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की भी विशेष रूप से सफाई कराई गई। घाट एवं पहुंच मार्गों की सफाई उपरांत चूने से रेखांकन कर आवागमन क्षेत्र को स्पष्ट किया गया, जिससे  श्रद्धालुओं को सुविधा रहे और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

निगम प्रशासन द्वारा गणेश उत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में सफाई अमले को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे पंडाल स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com