सच की ख़बर 24
💥 *दो आरोपी धारदार तलवार एवं चाकू के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्तर में* 💥
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में आर्म्स एक्ट के मामले में कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 14/09/2026 के रात्रि में कुठला पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान पहलबान ढ़ाबा के आगे नहर के पास एक लड़का शिब्बू चौधरी पिता बृजमोहन चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रानगर गली नम्बर 9 थाना कुठला का संदिग्ध हालत में मिला जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक धारदार लोहे की तलवार मिली जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 15/09/2026 को भ्रमण के दौरान इन्द्रानगर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इन्द्रानगर बायपास यात्री प्रतीक्षालय में एक लड़का लोहे का धारदार चाकू लिये है जिसकी सूचना तस्दीक करने पर एक लड़का दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबन्द कर पकड़कर का नाम पता पूछने पर अपने नाम मोहित पटेल पिता दलपत पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी इन्द्रानगर गली नम्बर 04 थाना कुठला का होना बताया जिसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया । दोनो आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया । गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक अजय यादव, राहुल मिश्रा, रामेश्वर सिंह, आलोक तिवारी, आरक्षक दुर्गेश सिंह, विवेक शुक्ला, विजय प्रजापति एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

Post a Comment