सच की ख़बर 24
कटनी ब्रेकिंग: बरगवां में खदान में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
रंगनाथ थाना क्षेत्र में मछली मार्केट के पीछे पानी में उतराता मिला शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम
कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां स्थित मछली मार्केट के पीछे खदान में सोमवार सुबह एक युवक इंदिरा ज्योति कॉलोनी निवासी अरूण तिवारी का शव पानी में उतराता दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
घटना की सूचना पर डायल-112 और रंगनाथ नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड टीम को भी सूचना दी गई है।
पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव को खदान/तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। मौत की वजह और घटना का समय जांच का विषय फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। घटना हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य परिस्थिति, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। मृतक चार दिनों से लापता था मामले की जांच को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलने की संभावना है।
फिलहाल बरगवां क्षेत्र में युवक का शव मिलने की घटना को लेकर लोगों में चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

إرسال تعليق