Top News

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे बिरूहली गाँव चलाया सफाई अभियान


सच की ख़बर 24

*बिरूहली में व्यापक सफाई अभियान ने इतिहास रचा*
🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊
*अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला कटनी की टीम ने 13 सितंबर रविवार को इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बनाया । एक ही दिन में पूरे बिरूहली ग्राम को साफ करके चूने की लाइन डाली ।*

प्रातः 7:30 बजे से ही गांव के लोग अपने-अपने घरों के सामने मैदान में, नालियों में, जमे हुए कचरे को निकलने में लग गए । *शनिवार को विशेष गोष्टी संपर्क के माध्यम से कटनी जिले के परिजन श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, श्री महेंद्र खरे,श्री लव सिंह राजपूत ने सभी ग्राम वासियों को सफाई के लिए तैयार कर लिया गया था। आज गांव वालों के साथ मिलकर परिजनों ने ग्राम की गलियों घरों मोहल्लों देवस्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थान की सफाई करके लोगों का दिल जीत लिया ।*
 *लोगों को यह बताया गया कि स्वर्ग और नरक हमारे वातावरण में ही है, यदि हम साफ सफाई से रहना सीख जाएंगे । आपस में अच्छा व्यवहार करेंगे । तो हम स्वर्ग का आनंद ले सकेंगे । अन्यथा गंदगी दुर्व्यवहार इत्यादि नारकीय जीवन ही कहलाएगा ।*
*विशेष गोष्ठी के अंतर्गत अभियान में शामिल सभी परिजनों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के द्वारा अभिनंदन किया गया । गांव में नए प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया । महिला मंडल का भी गठन प्रस्तावित है ।* 
भोजन प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही अभियान का समापन हुआ ।
*इस तरह आदर्श ग्राम बनाने के लिए प्रथम चरण का कार्य आज संपूर्ण हुआ ।*
 *इसी के साथ विगत एक माह से चल रहे रीठी तहसील के गांव- गांव का सघन संपर्क का भी तीसरा चरण संपन्न हुआ ।*
आज के अभियान में कमल राज अग्रवाल, महेंद्र खरे, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव, लव सिंह चौहान, शरद जायसवाल, धीरज नामदेव, हरिश्चंद्र गुप्ता, हरिशंकर दहिया, सुशील साहू, सहदेव प्रसाद पटेल, प्रताप राज पाल, नैतिक पटेल, राजेश कुमार पटेल, विजय सिंह, शिवचरण पटेल, सुरेश पॉल, नागेश पाल, शिवपाल सिंह, रामदास यादव, सत्यनारायण, अखिलेश नायक, अरुण पटेल, राम प्रसाद, प्रियांशु पाल, प्रिंस चक्रवर्ती, आर्यन चक्रवर्ती, कृष्णा साहू, शिवांश चक्रवर्ती, वेद प्रकाश सहित अन्य 50 से अधिक परिजनों ग्राम वासियों ने भाग लिया ।
प्रेषक
कमल राज अग्रवाल 
मनोनीत जिला समन्वयक 
अखिल विश्व गायत्री परिवार, जिला कटनी
🧹🪣🪠🪣🧹🪣🪠🪣🧹🪠🪣🧹🪠🪣

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com