Top News

भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी


सच की ख़बर 24


17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारेगी भाजपा
कटनी।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। दोपहर 12:30 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश सरकार के वन मंत्री दिलीप अहिरवार ने अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य को लेकर मीडिया को संबोधित किया।

वन मंत्री श्री अहिरवार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा को अपना मूल मंत्र मानकर निरंतर जनता के बीच कार्य करने वाला संगठन है। अभियान के दौरान विभिन्न सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में अभियान की गतिविधियों, संगठनात्मक तैयारियों और जनभागीदारी को लेकर भी जानकारी साझा की गई। मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास को गति देना है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन महापौर प्रीति सूरी, श्रीमती सीमा जैन, ओमी अहिरवार, जिला मीडिया सह प्रभारी मयंक गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान सेवा, समर्पण और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com