सच की ख़बर 24
मन में मोदी विचार समूह का अभिनव आयोजन
76 दीप प्रज्वलित कर, आतिशबाजी करके और मिठाई बांटकर मनाया
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री
माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी का जन्म दिवस।
विदित हो देश के यशस्वी, प्रखर राष्ट्रभक्त,सेवक, प्रधानमंत्री
नरेंद्र भाई मोदी जी का जन्म 17 सितंबर 1950 के दिन
गुजरात प्रदेश के बड़नगर कस्बे में हुआ था
जीवन के अनेक झंझावातों से जूझते हुए,व्यवहारिक,सांसारिक जीवन के अनेक संकटों का सामना करते हुए
वह लगातार राष्ट्र चिंतन करते रहे
और अंततः पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित करने का निश्चय कर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बनकर
अपना सामाजिक, सार्वजनिक,देशहित का जीवन प्रारंभ किया
निरंतर कार्य करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में भी पदार्पण किया
अनेक राष्ट्रीय पदों को सुशोभित करते हुए
गुजरात के मुख्यमंत्री वर्ष 2001 में बने
उनके मुख्यमंत्रित्व के समय को गुजरात मॉडल के नाम से जाना पहचाना जाता है।
वर्ष 2014 में देश की बागडोर प्रधानमंत्री के रूप में संभाली
और राष्ट्रीय जीवन में सशक्त राष्ट्र का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं
जिसमें भारत देश ने तीव्र गति से प्रगति न की हो
भारत देश ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा
प्रगति के आंकड़ों से हम दैनंदिन समाचार पत्रों से अवगत होते रहते हैं।
कटनी के, मन में मोदी विचार समूह ने
शहर के प्रमुख व्यस्ततम क्षेत्र दुर्गा चौक खिरहनी स्थित देवी जी के मंदिर परिसर में
76 दीप जलाकर मोदी जी के गौरवशाली ऐतिहासिक जीवन के 76 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की
उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति ने एक-एक दीप आशीर्वाद का जलाया,आतिशबाजी की,मिष्ठान वितरण हुआ।
संपूर्ण परिसर भाजपा के लहराते झंडों और माननीय मोदी जी के आदम कद और अन्य तरह के बैनर पोस्टरों से शोभायमान हो रहा था।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
कटनी के विकास पुरुष, संगठन क्षमता के धनी, अनुभवी पूर्व विधायक, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
गिरिराज किशोर पोद्दार 'राजू भैया' रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष,युवा ओज़,प्रखर तेज अर्पित पोद्दार रहे।
विशिष्ट अतिथि डॉ एस आर साहू
पूर्व पार्षद मातृशक्ति प्रमिला निषाद,
श्री शुक्ला जी रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन
पूर्व पार्षद हिंद रक्षक दल के जिला संयोजक
बच्चू निषाद ने किया
सर्वप्रथम माता भगवती एवं मंदिर भवन में विराजित सभी देवी देवताओं को नमन करते हुए
भगवान श्री राम के दरबार के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर,माल्यार्पण और तिलक,चंदन,वंदन किया।
उपस्थित वक्ताओं ने अपने प्रभावशाली उत्साह पूर्ण वक्तव्य में
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की
मुख्य वक्ता अर्पित पोद्दार ने
देश और विदेश में मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की साख कैसे है
इसको विस्तार से निरूपित किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री राजू भैया ने अवगत करवाया कि
जब वे विधायक बने तब
माननीय मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे
और उनके द्वारा मुझे शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया था।
विशेष बात यह थी कि उनके अधिकृत दस्तावेजी नाम से शुभकामना संदेश नहीं था,
बल्कि जो आत्मीयता वाला आपसी बोलचाल में राजू पोद्दार नाम है,
उस नाम से शुभकामना संदेश आया था।
जबकि अन्य विधायकों को या बाद के अन्य विधायकों को उनका ऐसा कोई शुभकामना संदेश कभी नहीं आया।
उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति क्षमताओं का भी वर्णन किया कि
आज देश का विदेशी मुद्रा भंडार 800 अरब डॉलर के नजदीक पहुंचने जा रहा है
ऐसा तभी संभव होता है जब हर तरह की आवश्यकता पूर्ति होकर बचत होती है
तभी देश का मुद्रा भंडार बढ़ता है।
देश के सुदूर कोने-कोने में हम जाएं
तो दृष्टिगत होता है की चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो रेल मार्ग,सड़क मार्ग,वायु मार्ग हो।उद्योग हो, खेती किसानी का काम हो
चारों तरफ अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों में
उल्लेखनीय प्रगति हो रही है,काम चल रहे हैं।
लाखों लाख करोड़ के बजट से विशाल स्तर पर कार्य हो रहे।
धारा 370 हटी है,कश्मीर अन्य राज्यों की जैसे ही शांत प्रदेश होकर
देश के साथ कदम मिलाकर चल रहा है। पूर्वोत्तर की सीमाएं धीरे-धीरे सुरक्षित हो रही है।
कुछ माह पूर्व ही 36000 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाकर हमने अपना बहुआयामी सैटेलाइट स्थापित किया है।
राष्ट्र जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें उल्लेखनीय प्रगति ना हुई हो।
सरकार हर माप दंड पर खरी उतर रही है।
और यह मोदी जी जैसे करिश्माई नेतृत्व का ही कमाल है।
और उनके सहयोगियों का उनके विचारों के प्रति, कार्यों के प्रति समर्पण और निष्ठा है।
उनके द्वारा देश के मूर्धन्य, सनातन के प्रखर सजग प्रहरी रहे बैकुंठवासी हनुमान प्रसाद पोद्दार जी का भी स्मरण किया गया। उनका भी आज के ही दिन जन्मदिन है, गीता प्रेस गोरखपुर के माध्यम से अनवरत सनातन धर्म की अंत तक सेवा की,
उत्थान के लिए जीवन पर्यंत काम किया,जो आज भी निर्बाध गति से संचालित हो रहा है।
अत्यंत गरिमा पूर्ण कार्यक्रम समापन का आभार
किसान हित मंच के जिला संयोजक प्रदीप गौतम ने प्रस्तुत किया।
उपस्थित प्रमुख सम्माननीय क्षेत्रीय नागरिकगण में दिनकर गौतम, चतुर यादव,फूलचंद विश्वकर्मा,पूर्व सरपंच अशोक निषाद,मनोज निषाद,दीपक तिवारी, नवीन गोलू,राकेश चक्रवर्ती, राहुल निषाद, दिनेश रजक,शंभू शर्मा और भी अन्य प्रमुख क्षेत्रीय नागरिकगण
एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
सभी ने यह भाव व्यक्त किया कि अपने-अपने निवास स्थान पर जाकर हम सभी
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं देने के लिए
एक दिया आशीर्वाद का और जलाएंगे।

Post a Comment