Top News

कटनी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन- नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निलंबन के दिए निर्देश, csp कार्यालय भी हुआ सीज






*कटनी ज़मीन घोटाला: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 
नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निलंबन के दिए निर्देश, कार्यालय भी हुआ सीज*
कटनी। कटनी ज़मीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएम ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को आरोपी नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सुश्री नेहा पच्चीसिया को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर, पुलिस मुख्यालय (PHQ) के कड़े निर्देशों पर आज तड़के प्रशासनिक टीम ने कटनी स्थित सीएसपी कार्यालय को सीज (Seal) कर दिया है। शासन और पुलिस प्रशासन के इन ताबड़तोड़ ऐक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

*'पद के दुरुपयोग पर कोई बर्दाश्त नहीं': मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister, MP) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले में पूरी निष्पक्षता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*दफ्तर सीज, साक्ष्यों की सुरक्षा बढ़ाई गई*
एफआईआर (FIR क्र. 0738/2026) दर्ज होने के बाद PHQ भोपाल से मिले निर्देशों पर आज सुबह कटनी में सीएसपी कार्यालय की तालाबंदी कर सीलिंग की कार्रवाई पूरी की गई।
* *दस्तावेजों की सुरक्षा*: इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कंहवारा ज़मीन सौदे से जुड़ी केस डायरी, सीएसपी दफ्तर के रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना है ताकि जांच प्रभावित न हो सके।
* *विभागीय जांच तेज:* निलंबन के आदेश के साथ-साथ गृह विभाग की ओर से इस मामले में विभागीय जांच और एसआईटी जांच की प्रक्रिया भी तेज़ कर दी गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com