Top News

बकाया जलकर से मुक्ति की ओर बढ़े कदम, जलकर राहत योजना को मिल रहा भरपूर प्रतिसाद




*बकाया जलकर से मुक्ति की ओर बढ़े कदम, जलकर राहत योजना को मिल रहा भरपूर प्रतिसाद*

*राम मनोहर लोहिया वार्ड के उपभोक्ता ने 1.18 लाख रुपए से अधिक की जलकर छूट का उठाया लाभ*

कटनी। वर्षों से लंबित जलकर की देनदारी को समाप्त करने का सुनहरा अवसर मिलने से नागरिकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। नगर पालिक निगम की 50 प्रतिशत जलकर छूट योजना बकायादार उपभोक्ताओं के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बन रही है।
 
सहायक राजस्व अधिकारी श्री सागर नायक ने बताया कि  राम मनोहर लोहिया वार्ड के एक उपभोक्ता क्रमांक 1002312616 श्री गोरेलाल कन्छेदी लाल दुबे के भवन स्थापित नल कनेक्शन पर काफी लंबे समय से जलकर बकाया था। सोमवार को भवन स्वामी से संपर्क करने पर इनके द्वारा 50 प्रतिशत जलकर जमा कर 1 लाख 18 हजार रुपए से अधिक की जलकर छूट प्राप्त कर अपनी देनदारी समाप्त करते हुए नगर विकास में सहयोगी बनें । इसी प्रकार एक अन्य उपभोक्ता क्रमांक 1002312495 लक्ष्मणदास चिमनदास ए.डी.एम लाइन संत कंवरराम वार्ड के भवन स्वामी द्वारा भी 50 प्रतिशत जलकर की राशि जमा कर 91 हजार रुपये से अधिक की छूट का लाभ प्राप्त किया गया। 

बड़ी राशि की छूट मिलने का यह उदाहरण उन उपभोक्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जिन पर लंबे समय से जलकर बकाया है। योजना के तहत कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट दी जा रही है। यानी आज किया गया भुगतान भविष्य की बड़ी देनदारी से राहत दिलाने का अवसर साबित हो रहा है।

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि “बकाया बढ़ाने के बजाय, छूट का लाभ उठाकर देनदारी समाप्त करें” और निर्धारित अवधि के भीतर जलकर जमा कर इस विशेष राहत योजना का लाभ लें। एक उपभोक्ता को मिली बड़ी राहत अब अन्य बकायादारों के लिए भी समय रहते निर्णय लेने की प्रेरणा बन रही है।
फोटो -

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com