Top News

नगर निगम के अंदर नशेड़ी द्वारा शासकीय वाहन में की गई तोड़फोड़


नगर निगम में हुई तोड़फोड़ :  दो सरकारी गाड़ियों में की तोड़फोड़

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले कटनी नगर निगम परिसर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। 13 और 14 अगस्त की दरमियानी रात एक तत्व ने नगर निगम कार्यालय के भीतर घुसकर जमकर उपद्रव मचाया।
 परिसर में खड़ी नगर निगम के दो वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी बोलेरो वाहनों को भी निशाना बनाते हुए उनके शीशे बुरी तरह फोड़ दिए।


वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियों को बनाया निशाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में एक नशेड़ी ने परिसर में  नगर निगम के  के शासकीय वाहनों में भारी तोड़फोड़ की। सुबह जब निगम कर्मचारी कार्यालय पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हड़कंप मच गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना के बाद नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। परिसर में 24 घंटे चौकीदारों की तैनाती के बावजूद उपद्रवी इतने बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ कर आसानी से निकल गए।

 कहा थे चौकीदारजिन्हें इस तोड़फोड़ की भनक तक नहीं लगी
 क्या यह किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा

ऐसी घटना नगर निगम के अन्दर होना एक निंदनीय कृतय है 
फिलहाल इन तमाम सवालों के जवाब खंगालने में नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com