Top News

पुलिस की तत्परता से इलाज संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग फरियादी को वापस मिला*




*कटनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाज संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग फरियादी को वापस मिला*


आज दिनांक 12.08.26 को फरियादी सोनू विश्वकर्मा, निवासी नया पब्लिक स्कूल, कुठला अपनी माता का जबलपुर से उपचार कराकर वापस कटनी लौटे। लगभग 17:30 बजे वे कटनी साउथ रेलवे स्टेशन से मिशन चौक जाने के लिए ऑटो क्रमांक MP21-ZG-5287 में सवार हुए।

मिशन चौक पर ऑटो से उतरते समय फरियादी का बैग भूलवश ऑटो में ही छूट गया। बैग में उनकी माता के हृदय संबंधी उपचार के महत्वपूर्ण चिकित्सकीय दस्तावेज एवं इलाज से संबंधित DVD रखी हुई थी। बैग छूटने की जानकारी मिलने पर फरियादी द्वारा पुलिस से संपर्क किया गया।

मामले में सीसीटीवी टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की सहायता से संबंधित ऑटो का नंबर पता किया गया। इसके बाद ऑटो चालक से संपर्क स्थापित कर फरियादी का बैग सुरक्षित वापस प्राप्त किया गया तथा आवश्यक सत्यापन उपरांत बैग फरियादी सोनू विश्वकर्मा को सकुशल सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com