Top News

सुहाने फाउंडेशन द्वारा लगातार 27 वर्ष से छात्र छात्राओं को किया जा रहा पाठ्य सामग्री का वितरण




*स्व चंपादेवी - स्व.श्री हल्के लाल जी सुहाने फाउंडेशन कटनी द्वारा 121 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरण*
कटनी/ स्व. चंपा देवी - श्री हल्के लाल जी सुहाने स्मृति में सुहाने फाउंडेशन आजाद चौक कटनी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरण योजना के तहत विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 1 से 12 तक के 121 छात्र छात्राओं का चयन कर सुहाने परिवार द्वारा पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई 
समाजसेवी राकेश सुहाने ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2000 से निरंतर विभिन्न विद्यालयों से पात्र विद्यार्थियों को प्राचार्य के माध्यम से चयन कर अभ्यास पुस्तिका, किट , स्टेशनरी वितरित की जा रही है अभी तक लगभग 26 वर्ष में 2000 से अधिक विद्यार्थियों को लगभग 10000 कापियां वितरित कर लाभांवित किया जा चुका है सेवा भाव के 27 वे वर्ष में इस वर्ष स्वर्णकार स्कूल, तिलक राष्ट्रीय स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेक्रेड हार्ट, पुरवार शाला, धन्तीबाई शाला सहित विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को अध्यनरत सामग्री वितरित की गई 
इसी तारतम्य में कल फाउंडेशन परिवार द्वारा सिविल लाईन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पात्र छात्राओं को शाला के स्टॉफ की उपस्थिति में कॉपियां वितरण की गई जिसमें कार्यक्रम में जनपद शिक्षा समन्वयक मनोज गौतम, प्राचार्य दिनेश तिवारी, एल्डरमैन अनुराग त्रिसोलिया, प्राचार्य निशा चतुर्वेदी, शाला परिवार से स्वेता गुप्ता, मनीषा दीक्षित, अर्चना मनोदय, रेखा गुप्ता, रामजस पटेल, साधना दीपक बेन, आनंद मौर्य, एवं जायंट्स सहेली से मनीषा गौतम  सहित कैलाश सोनी, राकेश सुहाने, रानी सुहाने, प्रिया सुहाने,  प्रांजल सुहाने , प्रियांश सुहाने सहित स्नेहीजनों द्वारा सहभागिता कर गरिमा प्रदान की गई

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com