━━━━━━━━━━━━━━
*दिनांक : 20 जून 2026* *(शनिवार)*
*आत्मीय कार्यकर्ता बंधु-भगिनी, सादर नमस्कार।* 🙏🏻
*मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी का आज सायं 7:00 बजे सर्किट हाउस, कटनी आगमन हो रहा है।*
*इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कटनी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि सर्किट हाउस पहुंचकर माननीय मंत्री जी का आत्मीय स्वागत करें तथा उनसे सौजन्य भेंट करें।*
*दिनांक : 21 जून 2026 (रविवार)*
*माननीय मंत्री जी प्रातः 6:00 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, माधवनगर (कटनी) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं योग शिविर में सहभागिता करेंगे।*
*जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी "टंडन" जी ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा योग दिवस के जिला स्तरीय आयोजन में सहभागिता करें।*
*आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।*
*धन्यवाद।* 🙏🏻

Post a Comment