Top News

जी डी मेमोरियल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कल विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, कटनी द्वारा रविवार, 21 जून को प्रातः 11:00 बजे जी.डी. मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, डन कॉलोनी, बरगवां, कटनी में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।*

*शिविर का शुभारंभ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल जी द्वारा किया जाएगा। जिसमें जबलपुर एवं नागपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

जीडी मेमोरियल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अशोक चौदहा ने 'सच की खबर 24' को इस निशुल्क चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार को 21 जून को प्रात 11 बजे शिविर का शुभारंभ होगा जिसमें महाकौशल क्षेत्र के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष तिवारी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भास्कर सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सावला मस्तिष्क एवं रीड की हड्डी के विशेषज्ञ एवं कटनी से शिशु विशेषज्ञ डा अशोक चौदहा डॉ अनमोल चौदहा द्वारा आए हुए मरीजों का परीक्षण किया जाएगा साथ ही शिविर में निर्धारित जांच भी निशुल्क की जाएगी आप सभी जिलेवासी निशुल्क चकित्सा शिविर का लाभ ले

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com