Top News

26 जून को मोहर्रम पर जुलूस मार्गों की शराब दुकानें बंद कराने ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने की मांग


*मोहर्रम पर जुलूस मार्गों की शराब दुकानें बंद कराने ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कलेक्टर को लिखा पत्र*

कटनी। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी, कटनी के जिला अध्यक्ष अहमद कुरैशी ने जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखा है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि मोहर्रम मुस्लिम समुदाय का एक बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में शामिल होते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से जुलूस मार्ग में पड़ने वाली शराब दुकानों को अस्थाई रूप से बंद रखा जाना आवश्यक है।
कमेटी के अध्यक्ष अहमद कुरैशी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि दिनांक 26 जून 2026, दिन शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर जुलूस मार्ग पर स्थित सभी शराब दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस कदम से समाज के लोग पूरी तरह से शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण में अपने धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कर सकेंगे। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए उन्होंने प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की है।
गौरतलब है कि इस पत्र की प्रतिलिपि उचित सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कटनी के पुलिस अधीक्षक (SP) और अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को भी भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com