कटनी। कटनी में 3 दिवसीय मोहर्रम कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य से मुस्लिम समाज के आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने मिलकर चर्चा की जिसमें श्री मौर्य ने आए हुए प्रतिनिधि मंडल से कार्यक्रम का पूरा स्वरूप समझा साथ ही उन्होंने आगामी 24, 25 एवं 26 जून को मुहर्रम त्यौहार में जगह जगह आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में प्रतिनिधि मंडल को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम में उच्च अधिकारियों की निगरानी में तैनात रहेगी जो पूरे कार्यक्रम में निगरानी रखे रहेगी साथ ही 3 दिन कार्यक्रम में सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था बनी रहे जिसके लिए भी यातायात थाना टीम द्वारा शहर के अंदर वाहनों की आवाजाही के लिए रूट बनाकर अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में इस महत्वपूर्ण बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह की विशेष उपस्थिति रही

Post a Comment