भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत होने पर विधायक संजय पाठक का अभिनंदन
कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी प्रदेश की नई कार्यकारणी कि घोषणा की है जिसमें कटनी जिले से विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय पाठक को भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है उनके मनोनयन से कटनी जिले की भाजपाजनों ने हर्ष व्यक्त किया है साथ ही उनके शुभचिंतको ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
यह मनोनयन संजय पाठक के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। उनके अनुभव और नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।
निश्चित ही संजय पाठक नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा प्रदेश और कटनी जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

Post a Comment