Top News

पत्रकार जगत में शोक: पत्रकार विकास ताम्रकार की पत्नी सहित सड़क दुर्घटना में दुःखद मौत


 

कटनी - बरही निवासी दैनिक जागरण एवं यूटुब चैनल के पत्रकार विकास ताम्रकार एवं उनकी पत्नी सोनम ताम्रकार की आज मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में दुःखद मौत हो गई है। इस दुःखद घटना से समूचे बरही में शोक की लहर दौड़ गई इस दुखद घटना में गाड़ी में सवार उनके दो बच्चों को मामूली चोट आई है। 
येइस खबर से समूचे बरही अंचल में मातम छा गया। हादसा उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात हुआ। बताया गया है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विकास ताम्रकार 40 वर्ष, पत्नी सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार चालक हीरालाल निवासी छिदिया टोला बरही, मृतक विकास के साले  हिमांशु (27) निवासी उचेहरा (जिला सतना) भांजा सक्षम (17) निवासी नागौद, बहन राधा (40) पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक विकास अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने और के लिए बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करने परिवार के साथ बरही से शुक्रवार की रात रवाना हुए थे और दर्शन उपरांत शनिवार की रात बरही लौटते समय भयावह सड़क हादसा हो गया। 
इस दुखद घटना पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने गहरा दुःख व्यक्त किया है । 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com