प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशनानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री चंचलेश व्यास जी के आह्वान पर “सोशल मीडिया वारियर्स अभियान” के अंतर्गत आज कटनी ( शहर,ग्रामीण) प्रभार जिले में सोशल मीडिया अभ्यर्थियों के इंटरव्यू
लिए गए।
लिए गए।
इस अवसर पर संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी भूमिका, अनुभव एवं संगठनात्मक योगदान पर चर्चा की गई।
इस इंटरव्यू कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, कटनी सोशल मीडिया प्रभारी विवेक भोसले,सोशल मीडिया विभाग कटनी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, हर्षित मिश्रा सहित सोशल मीडिया विभाग की पूरी टीम एवं कांग्रेस परिवार के सम्मानित साथीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment