Top News

रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 25 जून को





कटनी। जिले के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर गुरूवार 25 जून को शासकीय आईटीआई कटनी में “युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला” का आयोजन किया जा रहा है।

          इस मेले में जिले के युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप से जुड़े विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे इच्छुक युवक-युवतियां स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें।

          मेले में जिले के साथ-साथ अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां भी शामिल होंगी और युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी। सभी शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए मेले में उपस्थित हों।

          अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, कटनी से संपर्क कर सकते हैं। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com