Top News

कलेक्टर श्री तिवारी ने कारीतलाई में विष्णु वराह की भव्य प्रतिमा का किया अवलोकन




कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने गुरुवार को विजयराघवगढ़ तहसील के कारीतलाई पहुंचकर भगवान विष्णु के वराह अवतार की भव्य प्रतिमा का अवलोकन कर प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया।इस दौरान उन्होंने प्रतिमा की कलात्मकता, धार्मिक महत्व और ऐतिहासिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें हमारी समृद्ध परंपरा और आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित एवं विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर तथा एसडीएम विवेक गुप्ता भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर श्री तिवारी से प्रतिमा परिसर की व्यवस्थाओं और स्थानीय महत्व के संबंध में जानकारी साझा की।

कारीतलाई स्थित यह भव्य वराह प्रतिमा क्षेत्र में आस्था और आकर्षण का प्रमुख केंद्र मानी जाती है, जिसे देखने दूर-दूर से श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com