Top News

मोबाईल हैक कर खाते से पैसा उड़ाने वाले आरोपी को, कोतवाली पुलिस ने उत्तराखण्ड से किया गिरफ्तार





मोबाईल हैक कर खाते से पैसा उड़ाने वाले आरोपी को, कोतवाली पुलिस ने उत्तराखण्ड से किया गिरफ्तार*  
   
मोबाईल फोन हैक कर खाते से करीब 03 लाख रू उड़ाने वाले आरोपी को उत्तराखण्ड से गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 16.03.2026 को फरियादी आशीष गौतम पिता लालमन गौतम उम्र 37 वर्ष नि. मोतीबाग माई नदी के पास थाना कोतवाली कटनी का पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी के समक्ष सायबर फ्राड होने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें लेख किया कि प्रार्थी का खाता पंजाब नेशनल बैंक शहडोल ब्रांच में है और उक्त खाते से लिंक मोबाईल नंबर से फोन-पे चलाता हूं। मेरे खाते में करीब 03 लाख रू की राशि थी जो अपनी बहन की शादी के लिए रखा था। मेरे खाते से अलग-अलग दिनांक व समय पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 296000 रू ऑनलाईन निकाल लिए है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 269/26 धारा 318(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। 
विवेचना के क्रम में फरियादी के बैंक खाते के ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी एकत्रित किए जाने पर फरियादी के खाते से विभिन्न खातों में अलग-अलग दिन व समय में 296000 रू ऑनलाईन ट्रांसफर होना पाया गया। तत्पश्चात सायबर सेल कटनी से संबंधित खाताधारकों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई जो संदेहियों के खाते अलग-अलग स्थानों में संचालित होना पाए गए। 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. राखी पाण्डेय को आरोपियान की पता तलाश हेतु टीम का गठन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में चौकी प्रभारी खिरहनी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी को हमराह स्टाफ के आरोपियान की पता तलाश हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा सायबर सेल की मदद व तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करते हुए संदेहियान की पता तलाश दिल्ली, उत्तराखण्ड में जाकर की गई। जो संदेही गुरमीत सिंह पिता दर्शन सिंह को कौशलपुर थाना गदरपुर उत्तराखण्ड से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी आशीष गौतम के खाते से धोखाधड़ी कर 296000 रू ऑनलाईन ट्रांसफर करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कटनी लाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अन्य आरोपियान की पता तलाश जारी है। 
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- गुरमीत सिंह पिता दर्शन सिंह उम्र 32 वर्ष नि. ग्राम कुशालपुर, जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका- श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, थाना माधवनगर से उनि. नवीन नामदेव, आर. उमाकांत तिवारी, लोकेन्द्र सिंह एवं सायबर सेल कटनी से आर. सतेन्द्र सिंह, चंदन प्रजापति, अमित श्रीपाल, की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com