*कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन*
कटनी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्र -गीत "वन्देमातरम" एवं राष्ट्र -गान "जन-गण-मन" का गायन सोमवार 4 मई को किया गया । 1 मई से 3 मई तक लगातार शासकीय अवकाश होने के कारण राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन 4 मई को किया गया । इस दौरान कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मौजूद रहे।
इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में लगने वाले सभी विभागों के कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इनमें अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्री श्लोक वाइकर,संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकी सिंहमारे उइके,ज्योति लिल्हारे, डीआईओ प्रफुल्ल श्रीवास्तव,एआरसीएस श्री कुरील,विमल चौरसिया, जिला नाजिर सुनील मिश्रा, रत्नेश मिश्रा और हरप्रीतसिंह ग्रोवर 'लकी' ,आयुष तिवारी सहित अन्य शासकीय कर्मियों की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि परंपरा अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन किया जाता है।



Post a Comment