Top News

१० वा राहगीर डे का आयोजन कल रविवार को कुंदन दास स्कूल के पास शांति नगर मार्ग में होगा

*राहगीरी डे' कैंपेन का दसवां आयोजन 14 जून को*

*शांतिनगर मार्ग पर रविवार को गूंजेंगे स्वच्छता, स्वास्थ्य और उल्लास के स्वर*  

*स्वच्छ भारत मिशन की अलख जगाने हेमू कालाणी वार्ड बनेगा जन-जागृति का केंद्र*

कटनी - स्वच्छ सर्वेक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा नागरिकों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 'राहगीरी डे कटनी कैंपेन' का दसवां आयोजन रविवार, 14 जून को हेमू कालाणी वार्ड स्थित शांतिनगर मार्ग कुंदन दास स्कूल के पास किया जाएगा। यह आयोजन

'स्वच्छता, स्वास्थ्य और मनोरंजन' की त्रिवेणी को समर्पित रहेगा, जहां नागरिक वाहन-मुक्त सड़क पर योग, जुंबा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संकल्प लेंगे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य जन-जन में स्वच्छता की अलख जगाना है। नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ एवं सफाई मित्रों के सम्मान के माध्यम से 'मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी' का संदेश दिया जाएगा।

 निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रविवार 14 जून को प्रातः 7 बजे परिवार एवं दोस्तों सहित शांतिनगर मार्ग पहुंचकर इस स्वच्छता महोत्सव के सहभागी बनें और नगर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com