Top News

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर: वी डी शर्मा

आज होटल सत्कार में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर देश भर में पार्टी द्वारा चल रहे विकसित भारत सकंल्प सम्मेलन में खुजराहों सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा जनों एवं जिले के प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास कार्य के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है देश प्रदेश से किसी भी योजना के लिए अगर कोई भी राशि निकलती है तो पूरी 100% योजना की राशि का लाभ पाने वाले के पास पहुंच रहा है लेकिन कांग्रेस सरकार में ऐसा नहीं होता था , उज्जवला योजना के तहत आज घरों घरों में सिलेंडर पहुंच चुका है उज्जवला योजन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजन के माध्यम से पात्र हितकारियों को मिल रहा है पूरे देश में सड़कों का विकास हो रहा, किसानों को किसान सम्मान निधि देकर एवं ग्राम सड़क योजना, बिजली के लिए सूर्य योजना हर गांव गांव पहुंच चुकी है स्वास्थ्य के लिए 12% सीटे बढ़ाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया है जल मिशन के तहत 16 करोड़ घरों में नल के माध्यम से पहुंच रहा है  
होटल सत्कार में आयोजित कार्यक्रम में कटनी खुजराहों सांसद विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम रतन पायल, पूर्व कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी , पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, रम्मू साहू, अशोक विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मृदुल मिश्रा, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद मंचासीन रहे।जिला महामंत्री मनीष देव मिश्रा ने सफल संचालन किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com