निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए विशेष निर्देश स्वच्छता के प्रति क्षेत्रीय नागरिकों को किया जागरूक
कटनी 3 मई 2026- निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने नगर पालिक निगम कटनी सीमा अंतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड में चल रहे नाली निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों एवं ठेकेदार की उपस्थिति में निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने नाली निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से नाली की उचित ढलान, मजबूत स्लैब एवं टिकाऊ निर्माण सामग्री के उपयोग पर जोर देते हुए संबंधित नियोजन को कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
इसके साथ ही निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने वार्ड के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहभागिता का आह्वान किया।
श्री पाठक ने वार्ड दरोगा से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि वार्ड में प्रतिदिन नियमित एवं सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था संचालित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भी क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा की। श्री पाठक ने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने निगम अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की ।
निरीक्षण के दौरान सर्व अनिल श्रीवास्तव रविंद्र शर्मा पुनीत चौरसिया प्रसू पांडे सुंदरम चौरसिया,प्रमोद पांडे संयोगिता पांडे कृष्ण कोरी चना चौरसिया नियोजन संजीव तिवारी सहित छेत्री नागरिकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment