गुनौर में तेज आंधी-तूफान से बड़ा हादसा टला, मकान की दीवार व छत गिरी, भारी नुकसान
गुनौर। बीती रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे के बीच अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने गुनौर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। इसी दौरान हीरो एजेंसी के सामने निवासी रोहित गुप्ता (पिता – श्री कन्हैया लाल गुप्ता) के घर पर एक बड़ा हादसा हो गया।
तेज तूफान के चलते उनके मकान की लगभग 40×12 फीट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, साथ ही छत भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छत पर रखा घरेलू सामान, ड्रम सहित अन्य सामग्री भी टूटकर बिखर गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
घटना के समय सबसे राहत की बात यह रही कि वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जनहानि का खतरा बन सकता था। इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जो ईश्वर की कृपा का परिणाम है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर है और उनका आशियाना पूरी तरह उजड़ चुका है।
स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से निवेदन है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके का सर्वे कराया जाए तथा शासन की योजनाओं के अंतर्गत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं राहत सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
— समाप्त —


Post a Comment