Top News

पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर पूज्य *डॉ. रजनीश शास्त्री जी* के सान्निध्य में कटनी नगर में एक अत्यंत विराट एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन *“शिवलिंग निर्माण महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ”* का आयोजन किया जा रहा है।




कटनी। पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर पूज्य *डॉ. रजनीश शास्त्री जी* के सान्निध्य में कटनी नगर में एक अत्यंत विराट एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन *“शिवलिंग निर्माण महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ”* का आयोजन किया जा रहा है। *इस आयोजन की सबसे विशेष और दुर्लभ बात यह है कि इसमें अष्टादश (18) महापुराण पारायण* का भी आयोजन किया जाएगा, जो अपने आप में अत्यंत पुण्यदायी एवं विरले अवसरों में होने वाला धार्मिक अनुष्ठान है। साथ ही *असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण* का भी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिससे यह आयोजन और अधिक भव्य एवं आध्यात्मिक महत्व का बन गया है।
इसी क्रम में आज होटल इंद्र पैलेस, कचहरी चौराहा, कटनी में पूज्य रजनीश शास्त्री जी शिष्य मंडल द्वारा चौथी बैठक आयोजित की गई, जिसमें पत्रकार वार्ता के साथ-साथ शिष्य मंडल की विस्तृत बैठक संपन्न हुई। 


बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं अधिकाधिक धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
शिष्य मंडल द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व आयोजन को सफल बनाने हेतु तीन महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। पहली बैठक मां जालपा मढ़िया में संपन्न हुई थी। इसके पश्चात दूसरी बैठक बजरंग बाल रामायण समाज भवन में आयोजित की गई, जिसमें मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रही। वहीं तीसरी बैठक में पुरुष वर्ग के साथ विस्तृत चर्चा कर उन्हें आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। 
आज आयोजित चौथी बैठक में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अंतिम तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।



आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन *16 मई से 22 मई 2026* तक आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व *15 मई 2026 को सायं 5 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कामनिया गेट, कटनी से प्रारंभ होगी।*

*आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूज्य डॉ. रजनीश शास्त्री जी द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा एवं प्रवचनों का श्रवण कराया जाएगा।*

*यह संपूर्ण आयोजन श्री शंकर मंदिर, श्री मसुरहा जी का बगीचा, शिव नगर, कटनी में संपन्न होगा।* कार्यक्रम का आयोजन भागवत सेवा महारुद्र यज्ञ समिति एवं समस्त शिष्य मंडल, कटनी द्वारा किया जा रहा है।

*शिष्य मंडल एवं आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।* 🙏🏻

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com