Top News

ऑनलाइन स्व-गणना की 30 अप्रैल अंतिम तिथि*

*ऑनलाइन स्व-गणना आज ही करें 30 अप्रैल अंतिम तिथि*


*निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की नागरिकों से अपील*

कटनी (29 अप्रैल) — राष्ट्रीय जनगणना 2027 के अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 का एक ही दिन शेष है। नागरिकों के पास अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने का यह अंतिम अवसर है।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार आईएएस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का भरपूर लाभ प्राप्त कर https://se.census.gov.in पोर्टल पर तुरंत स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूर्ण होने पर एक एसई आईडी (SE ID) जनरेट होती है, जिसे 1 मई से 30 मई 2026 के बीच प्रगणक के घर-घर भ्रमण के दौरान साझा करना अनिवार्य रहेगा।

निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि 30 अप्रैल 2026 के बाद ऑनलाइन स्व-गणना का अवसर समाप्त हो जाएगा और इसके पश्चात प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि समय रहते स्व-गणना पूर्ण कर इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com