*बजट जैसे अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर राजनैतिक खीचतान दुर्भाग्यपूर्ण, पूर्व की बैठक में अध्यक्ष व उनके समर्थक भाजपा पार्षद और अब महापौर सहित
मंत्रिमंडल की अनुपस्थिति अत्यन्त निराशाजनक*
मंत्रिमंडल की अनुपस्थिति अत्यन्त निराशाजनक*
नेता प्रतिपक्ष रागिनी मनोज गुप्ता ने बजट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सत्तापक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए हैं
विगत वर्षो में भी सत्तापक्ष की आपसी खीचतांन के चलते विलंब में बजट पास हो पाया था और उसे धरातल में उतारते उतारते वित्तीय वर्ष बीत गया और बजट खर्च नहीं हो सका जिसका भुगतान जनता को भुगतना पड़ रहा है
वार्डों में सड़क, नाली, बिजली के खंभे और पानी के लिए जनता तरस रही है
सत्तापक्ष की भूमिका से नगर निगम में अफसरशाही हावी है
पूर्व में बजट प्रावधान चढ़ाने में भी छांट छांटकर फाइल की जा रही थी और यदि किसी तरह बजट चढ़ भी जाता है तो निविदा होने और फिर स्वीकृति से लेकर कार्यादेश तक में महीनों बिता दिया जाता है
नेता प्रतिपक्ष मनोज गुप्ता ने कहा है कि आगामी समय में घर घर जाकर कांग्रेस द्वारा जनता को अवगत कराया जाएगा कि भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की वर्चस्व की लड़ाई के चलते अनावश्यक विकास कार्य में विलम्ब किया जा रहा है
जनता द्वारा आगामी चुनावों में भाजपा से इस बारे में हिसाब लिया जाएगा
रागिनी मनोज गुप्ता पार्षद व नेता प्रतिपक्ष
नगर निगम कटनी मध्यप्रदेश

Post a Comment