Top News

परिजनों की डांट से नाराज बालिका को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया दस्तयाब*

 *परिजनों की डांट से व्यथित बालिका को ढीमरखेड़ा पुलिस ने खोज निकाला परिजन को किया सुपुर्द 


*ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता*  

पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत कार्रवाई करने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारी को गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने के लिए निर्देशित किया गया है इसी के चलते थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को एक बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व मे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका की दस्तयाबी की गई।

घटना का सक्षिप्त विवरण*-  दिनांक 31.03.26 को प्रार्थी ग्राम देवरी बिछिया निवासी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 16 वर्षीय लडकी घर से बिना बताये कही चली गई जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 190/26 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर नाबालिक बालिका की तलाश पतासाजी की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका की पतासाजी  के प्रयास करने के लिए एक विशेष दल को रवाना किया गया। तत्पश्चात बालिका को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब किया गया और उसके परिजनों के सुपूर्द किया गया है। बालिका से घर छोड़कर जाने का कारण पूछने पर उसने बताया कि माता-पिता की डांट की वजह से वह नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। 

 **पुलिस कार्यवाही मे विशेष* भूमिका - उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे,

सउनि संतोष विश्वकर्मा, प्रआर दीपक श्रीवास. आर. पंकज सिंह का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com