Top News

भाजपा महिला मोर्चा ने किया वृक्षारोपण कल माधव नगर में होगा कार्यक्रम





*भाजपा महिला मोर्चा, कटनी ने दीनदयाल उद्यान में पौधारोपण किया।*
➖➖➖➖➖➖➖➖

*भाजपा केंद्र एवम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े दीदी के आह्वान एवम जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन जी के मार्गदर्शन पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी ने विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ में कार्य करने वाली प्रमुख महिलाओं व प्रमुख भाजपाजनो के साथ आज मंगलवार, 16 जून 2026 को पंडित दीनदयाल उद्यान (भाजपा जिला कार्यालय के समीप) में पौधारोपण किया, साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर ई-रिक्शा ट्रांसपोर्ट की सवारी द्वारा आवागमन किया। श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया भी किया है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उपयोग कर राष्ट्र की उन्नति, स्वच्छता और हरियाली हेतु अपना योगदान देते हुए भारत को प्रदूषण मुक्त बनाएं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सुश्री शमीम बानो, श्रीमती निशा मिश्रा, श्रीमती जसविंदर कौर (महिला विंग अध्यक्ष पंजाबी समाज), श्रीमती ज्योति दुबे (एरिया ऑफिसर), श्रीमती शिखा आहूजा (हरे माधव साहित्य केंद्र प्रमुख) सहित युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मृदुल मिश्रा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री अम्बरीष वर्मा, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री रणवीर कर्ण, युवा मोर्चा के पदाधिकारी अक्षय श्रीवास्तव, अनंत उरमलिया, शांतनु दत्ता, सौरभ दुबे, अर्शिव सेन सहित अनुनय शुक्ला की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।*


 *महिला मोर्चा द्वारा आज बुधवार, को क्रमशः दोपहर 12 बजे श्री रंगनाथ मंदिर समिति के सहयोग से श्रीमती जसविंदर कौर जी के निवास, निर्मल धाम के पीछे, मंगल नगर,कटनी  में इंडक्शन चूल्हे के माध्यम से कम खाद्य तेल में भोजन बनाने व उक्त प्रयोग को सिखाने का कार्यक्रम किया गया उसके बाद शाम 4:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र होकर ई रिक्शा के माध्यम से डीजल पेट्रोल की बचत करते हुए यातायात को बढ़ावा देने हेतु होटल TGS जाने का भी कार्यक्रम है जहां सायं 5:00 बजे पंजाबी समाज महिला विंग के साथ होटल TGS में बृहद पौधारोपण का आयोजन किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ भाजपाजन जनप्रतिनिधि जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित अन्य सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु/भगिनियो की उपस्थिति रही 
*।। सस्नेह आमंत्रण ।।*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

 *भारतीय जनता पार्टी, कटनी महिला मोर्चा द्वारा कल गुरुवार, 18 जून 2026 को प्रातः 10:10 बजे हरे माधव समिति के साथ माधव शाह हॉस्पिटल,कटनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा तदुपरांत दोपहर 2:00 बजे अधिवक्ता महिला संघ के साथ एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत जिला न्यायालय कटनी में पौधरोपण किये जायेंगे। सायं 5:00 बजे श्री माधव शाह समिति के सहयोग से श्रीमती शिखा आहूजा जी के निवास, गुरु नानक वार्ड, कटनी में इंडक्शन चूल्हे के माध्यम से कम खाद्य तेल में भोजन बनाने व उक्त प्रयोग को सिखाया जाएगा। आप सभी वरिष्ठ भाजपाजनो, जनप्रतिनिधियों, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित अन्य सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु/भगिनियो से उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष उपस्थिति का सादर निवेदन है।*
*धन्यवाद।*

🙏🏻🪷🙏🏻

*श्रीमती सपना सरावगी*
अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा कटनी

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com