Top News

लमतरा ब्रिज के पास बस पलटने से हुआ बड़ा हादसा


 इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर एक बस एक ट्रक से टकरा गई जिससे यात्री बस टकरा कर पलट गई जिसमें  3 यात्री की मौत, 2 दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गए।

कटनी । कुठला थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के समीप आज  एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। विजयराघवगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 3 यात्रियों की मौत होने की खबर है जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है जबकि दर्जनों से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस बल भी तत्काल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं,  खबर मिलते ही प्रशासनिक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

शुरुआती तौर पर हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार और सामने से आए ट्रक

अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। कुठला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com