Top News

देर रात हाईवा में नगदी एवं डीजल लूट

कटनी,। माधव नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत गुलवारा ब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने हाइवा को रोककर 300 लीटर डीजल चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे एक हाइवा mp 21 H 1851 रेत लोडकर ब्रिज के पास खड़ा था तभी  दो गाड़ी में सवार  7 से 8 बदमाशों ने हाइवा ड्राइवर के साथ मारपीट कर चाकू की नोंक पर 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया। बताया जाता है कि इनके बाद बदमाशों ने हाइवा के आगे के कांच तोड़ दिए और हाईवा ड्राइवर से नगद रुपये भी छीन लिए। तत्संबंध में चौकी प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि हाइवा चालक मनोज पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में डीजल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com