Top News

नगर निगम कर्मचारियों ने 2 घंटे किया रोड जाम



नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दल के कर्मचारी के साथ विगत दिनों हुई मारपीट की घटना के विरोध में आज नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नगर निगम के सामने एकजुट होकर दो घंटे तक कार्य बंद रखा और सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी बनी। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने घटना को सरकारी कार्य में बाधा एवं कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी

की मांग की। कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन को शुक्रवार सुबह 10 बजे तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम कार्यालय का मुख्य द्वार नहीं खोला जाएगा और आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि यदि ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो भविष्य में शासकीय कार्य प्रभावित हो सकते हैं। 
प्रदर्शन के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा तथा न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का

Post a Comment

أحدث أقدم
सच की ख़बर 24.com
सच की ख़बर 24.com