श्री गहोई वैश्य महिला मनन संस्था की मासिक बैठक दिनांक 16 जून 2026, मंगलवार को स्काईलाइट सोनू फास्ट फूड, कटनी में अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
बैठक का सफल आयोजन संस्था की सदस्याओं श्रीमती रेखा बिलैया, सुमन कटहल, अंजू मसूरहा, अंजलि सरावगी एवं अन्नू सरावगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वादिष्ट स्टार्टर एवं विविध व्यंजनों के साथ हुई। इसके पश्चात मनोरंजक गेम्स एवं ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
🏆 प्रतियोगिता परिणाम
अर्ली प्राइज विजेता:
श्रीमती सीमू गांधी
गेम विजेता:
श्रीमती रुचि चौदहा
क्विज प्रतियोगिता विजेता
🥇 प्रथम – श्रीमती सरिता तीतविरासी
🥈 द्वितीय – श्रीमती सुचिता कुदरहा
🥉 तृतीय – श्रीमती रुचि चौदहा एवं श्रीमती जयंती खांताल
🏅 चतुर्थ – श्रीमती गीता बरसैंया चाची जी
🏅 पंचम – श्रीमती बबीता छिरोलिया
🏅 षष्ठम – श्रीमती माया चाची जी
सभी विजेताओं को आयोजक समूह द्वारा आकर्षक एवं सुंदर उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
🎂 जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ का उत्सव
बैठक के दौरान श्रीमती ज्योति सरावगी, श्रीमती सीमू गांधी, श्रीमती सरिता तीतविरासी एवं श्रीमती जयंती खांताल , श्रीमति रेखा चौदहा के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर विशेष केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह सुंदर एवं स्वादिष्ट केक श्रीमती अंजलि सरावगी द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया था। सभी सदस्याओं ने हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
🌹 नई कार्यकारिणी की घोषणा
संस्था की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अन्नू सरावगी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु चयनित किया गया। बैठक का प्रमुख आकर्षण संस्था के नवीन सत्र हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष अन्नू सरावगी के द्वारा की गई ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौदहा एवं समस्त सदस्याओं ने नवीन अध्यक्ष एवं नई कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
✨ नवीन कार्यकारिणी (सत्र 2026-27)
अध्यक्ष – अन्नू सरावगी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – सीमा लहरिया
कनिष्ठ उपाध्यक्ष – किरण कुदरहा
सचिव – जयंती खांताल
सह सचिव – शोभा चौदहा
कोषाध्यक्ष – अनिता कनकने
आय-व्यय प्रभारी – मानसी त्रिसौलिया
सह कोषाध्यक्ष – गोल्डी
प्रचार मंत्री – अंजू मसूरहा
मीडिया प्रभारी – नेहा कुदरहा
संगठन मंत्री – गीता बरसैंया चाची जी
कार्यालय मंत्री – बबीता छिरोलिया
अंकेक्षक मंत्री – मेनका कंथरिया
🌸 विशेष सलाहकार मंडल
रेखा सरावगी
अपर्णा बिलैया
ज्योति सरावगी
जूही कनकने
मधु तपा
रुचि चौदहा
सुचिता कुदरहा
🌸संरक्षक सदस्य 🌸
श्रीमती उर्मिला रानी चौदहा
श्रीमती मिथलेश चौदहा
श्रीमती माया चौदहा
श्रीमती सुमन बरसैंया
श्रीमती सरोज चौदहा
श्रीमती इंद्रा खर्द
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं ने संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
अंत में सभी सदस्याओं ने आयोजक समूह को इस उत्कृष्ट, सफल एवं यादगार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी तथा एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएँ कीं।
रीता चौदह, कांची खर्द , संध्या कस्तवार, राशि बरसैंया, प्रभा , रश्मि मोर,,विनीता बरसैंया,मधु सेठ की उपस्थिति रही ।
💐 आयोजक समूह को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं समस्त सदस्याओं को शुभकामनाएँ। 💐

إرسال تعليق